36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामासिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवान शहीद और...

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवान शहीद और चार जख्मी

तेज ढलान की वजह से फिसल गया सेना का ट्रक

Google News Follow

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। वहीं इस हादसे में चार जवान घायल हो गए हैं। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में ट्रक एक सकरे मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे गिर गया।

जिसके बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

ये भी देखें 

हमारी सेना के लिए ‘पिटाई’ शब्द सही नहीं, विदेश मंत्री ने राहुल को धोया    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें