29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाBihar: एक साथ 5 बच्चों को जन्म

Bihar: एक साथ 5 बच्चों को जन्म

Google News Follow

सिवान। बिहार में सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों का जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है।

डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया। इससे पहले जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। महिला जिले में स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जिसको डॉक्टर ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई थी। डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें