31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाअब वैक्सीनेशन के लिए 'हर घर दस्तक' 11 करोड़ लोगों ने नहीं...

अब वैक्सीनेशन के लिए ‘हर घर दस्तक’ 11 करोड़ लोगों ने नहीं ली दूसरी डोज

Google News Follow

नई दिल्ली। देशभर में 11 करोड़ ऐसे लोग हैं जो कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लिए हैं। वहीं, केंद्र ने कम वैक्सीन लगवाने वाले जिलों में वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देते हुए घर-घर जा डोज देने को कहा है। यह अभियान ‘हर घर दस्तक ‘ नाम से 2 नवंबर से शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जिसमें कम वैक्सीनेशन वाले जिलों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले चुके 11 करोड़ से अधिक लोगों ने दो खुराकों के बीच निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। सरकार के आंकड़ों में यह बात सामने आई। आंकड़े बताते हैं कि छह सप्ताह से अधिक समय से 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है।

इसी तरह करीब 1.57 करोड़ लोगों ने चार से छह सप्ताह देरी से और 1.5 करोड़ से अधिक ने दो से चार सप्ताह देरी से कोविशील्ड या कोवैक्सिन की अपनी दूसरी खुराक नहीं ली है। कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच 12 सप्ताह का, वहीं को वैक्सीन की दो खुराकों के बीच चार सप्ताह का अंतराल रखा जाता है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे उन लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाने को प्राथमिकता देने को कहा है उन्होंने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं ली है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें