33 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियादंगों से जलते बिहार में सीएम का इफ्तार पार्टी, बीजेपी ने दावत...

दंगों से जलते बिहार में सीएम का इफ्तार पार्टी, बीजेपी ने दावत ठुकराई

बीजेपी ने बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर नीतीश पर निशाना साधते हुए इफ्तार पार्टी से किनारा कर लिया।

Google News Follow

Related

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रमजान के अवसर पर इफ्तार का दावत देने बीजेपी ने विरोध किया है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार दंगों की चपेट में जल रहा है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को अपने आवास पर इफ्तार की दावत दी हैं।

मंगल भवन अमंगलहारी का अर्थ राम सकल बिहार विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसी वजह से रामनवमी के अवसर पर राज्य के हिस्सों में दंगा फंसाद हुआ। लोगों का घर परिवार दंगों की चपेट में आने से तहस नहस हो गया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में मग्न है।बिहार शरीफ और सासाराम में लोगों सबसे ज्यादा दंगों के शिकार हुए हैं। इन दंगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोकने में नाकाम साबित हुए। लोग बाग़ साम्प्रदायिक तनाव की वजह से डरे हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार में व्यस्त नजर आ रहे हैं उन्हें जनता का दुःख दर्द दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी का यह सही समय नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। इससे पहले नीतीश कुमार पटना के फुलवारी शरीफ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इसको लेकर भी भाजपा जबरदस्त तरीके से उन पर हमलावर हुई थी। भाजपा नीतीश कुमार पर जंगलराज का आरोप लगा रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि रोम जल रहा है और नीरो बांसुरी बजा रहा है।

ये भी देखें 

बिहार​ ​: ​रमजान​ पर रमझल्ला, ​सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें