30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमक्राईमनामाBihar Encounter : पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड चुनमुन झा ढेर, छह...

Bihar Encounter : पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड चुनमुन झा ढेर, छह पुलिसकर्मी घायल!

Google News Follow

बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार (21 मार्च) देर रात एक बड़ी पुलिस कारवाई में कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह एनकाउंटर नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास हुआ, जहां पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने उसे घेरने के बाद कारवाई की। इस मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा उर्फ विनोद झा नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने देर रात थलहा नहर के पास उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, चुनमुन और उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें चुनमुन झा को कई गोलियां लगीं।

घायल चुनमुन झा को पुलिस ने तुरंत अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, एसटीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद मुश्ताक और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

सु प्रीम कोर्ट के छह जजों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा, राहत शिविरों का लेगा जायजा!.

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

चुनमुन झा बिहार के पलासी गांव का रहने वाला था और उसके खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, वह आरा और पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

एनकाउंटर के बाद अररिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके अन्य साथी कहां छिपे हो सकते हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें