30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाबिहार : गोपालगंज में विवाह मंडप से दूल्हे का अपहरण, पुलिस जांच...

बिहार : गोपालगंज में विवाह मंडप से दूल्हे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी!

शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी और शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। 

Google News Follow
बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब नाच को लेकर हुए विवाद में दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी हो रही थी। शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी और शादी को लेकर खुशनुमा माहौल था। शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी।

कहा जा रहा है कि नाच के दौरान ही गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नाच पार्टी के सदस्यों द्वारा दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और घर से आभूषण और कीमती सामान लूट लिए गए।

दूल्हे ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे अगवा कर लिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद दुल्हन के परिवार में दहशत है और किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। गोपालगंज (सदर) के एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की मदद ली जा रही है, ताकि दूल्हे को जल्द मुक्त कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुल्हन के परिवार में डर का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में एक आवेदन दिया है।
यह भी पढ़ें-

योगी सरकार का प्रयास मौसम जनित आपदाओं से हो न्यूनतम क्षति​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें