29 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमक्राईमनामाबिहार : जमुई से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू...

बिहार : जमुई से बरामद हुआ धमकी भरा पर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच!

पर्चे पर साफ तौर पर 'भाकपा माओवादी' लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। 

Google News Follow

Related

बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। इस हस्तलिखित पर्चे के ऊपर भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। पर्चे में मंत्री और चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में बुधवार को कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी। पर्चा लाल रंग से लिखा गया है।

पर्चे पर साफ तौर पर ‘भाकपा माओवादी’ लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पर्चे के अंत में ‘लाल सलाम’ लिखा हुआ है। पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार नहीं करने की भी बात लिखी गई है।

वैसे यह पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी भी इसमें शरारती तत्वों के हाथ होने की बात कर रहे हैं। सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे के अलावा झंडा कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक, पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है। पर्चे की जांच की जा रही है। पर्चे के सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है। इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे।

गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब। कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके-47 चाहिए। तब, आपको चुनाव लड़ने देंगे। मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को धमकी दी गई है।

इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

भारत ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट में ग्लोबल लीडर के रूप में उभर रहा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें