29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाबीजेपी एमएलसी के भाई की कोरोना से मौत,जाने बिहार में संक्रमण दर...

बीजेपी एमएलसी के भाई की कोरोना से मौत,जाने बिहार में संक्रमण दर कितना 

Google News Follow
सीवान। कोरोना की द्सरी लहर हर शहर गांव में तांडव मचा रखा है.एक ओर यूपी और महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना केसों में उतार -चढ़ाव देखे जा रहे हैं। इस बीच बिहार के बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय और बड़हिया के राजद विधायक बच्चा पाण्डेय के भाई धनंजय पांडेय की कोरोना से मौत हो गई। वहीं जीरादेई क्षेत्र के पूर्व विधायक राघो सिंह का भी कोरोना से निधन हो गया। उत्तर बिहार में रविवार को कोरोना ने 39 लोगों की जान ले ली।  सबसे अधिक 15 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर में हो गई। इनमें 10 एसकेएमसीएच और पांच लोगों की मौत शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में हो गई।
दरभंगा जिले में चार लोगों की मौत डीएमसीएच में हो गई जबकि तीन लोगों की मौत निजी अस्पतालों में हो गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में आठ लोगों की मौत कोरोना से हो गई। इनमें सात पश्चिमी चंपारण और एक व्यक्ति पूर्वी चंपारण के रहने वाले थे। समस्तीपुर में रेलवे और अन्य सरकारी अस्पतालों में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मधुबनी में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई। पटना में 29 लोगों की मौत, 1646 संक्रमित पटना में रविवार को 1746 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 की मौत एम्स में, आठ की पीएमसीएच में, छह की एनएमसीएच में जबकि तीन की मौत आईजीआईएमएस में हुई।
 बता दें कि बिहार में 22 मार्च से अब तक कोरोना संक्रमण की दर 7.9 फीसदी रही ,जबकि 64 फीसदी संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं । 22 मार्च से 8 मई तक राज्य में  3 लाख 16 हजार 558 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी, जबकि इनमें  2 लाख 2 हजार 488 मरीज इलाज ठीक हो गए। इस दौरान राज्य में कुल 39 लाख 90 हजार 455 सैम्पल की कोरोना जांच की गई।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें