28 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमक्राईमनामामेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार!

मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार!

प्रमोद भड़ाना खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। उसी बीच, बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव के निवासी प्रमोद भड़ाना के रूप में उनकी पहचान की गई है, जो भाजपा के बीडीसी सदस्य और मंडल की युवा समिति के उपाध्यक्ष थे।

जानकारी सामने आई है कि प्रमोद भड़ाना शनिवार को खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। उसी बीच, बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में प्रमोद भड़ाना को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि प्रमोद भड़ाना वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग के दौरान 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसा को भी लगी हैं। हमले में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रमोद की हत्या होने के कारण परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें-

बरेली विवाद: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें