29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबॉलीवुड: लहंगे में करिश्मा तन्ना का फोटोशूट, फैंस बोले- हीरामंडी लुक!

बॉलीवुड: लहंगे में करिश्मा तन्ना का फोटोशूट, फैंस बोले- हीरामंडी लुक!

इस फोटोशूट को देख फैंस को 'हीरामंडी' की एक्ट्रेसेस याद आ गईं। उनका यह फोटोशूट अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
बॉलीवुड अन्‍य एक्ट्रेस की तरह ही मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। बेशक उन्होंने पर्दे से दूरी बना रखी हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
इस कड़ी में उन्होंने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट को देख फैंस को ‘हीरामंडी’ की एक्ट्रेसेस याद आ गईं। उनका यह फोटोशूट अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोशूट में वह राजकुमारी लग रही हैं। इन तस्‍वीरों में करिश्मा का देसी अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है और बालों को खुला रखा है। साथ ही ग्रीन कलर की जूलरी भी पहनी हुई है।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटी’
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं।’
अन्य यूजर ने लिखा- ‘हीरामंडी की एक्ट्रेस लग रही हो।’

एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने 2001 में टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की। वह ‘बाल वीर’, ‘नागिन 3’, ‘कयामत की रात’ जैसी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने कई फिल्में भी की हैं, जिसमें ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘संजू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वह ओटीटी में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘करले तू भी मोहब्बत’ और ‘स्कूप’ में भी काम किया है।

वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ की रनर-अप रहीं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज भी किए। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विजेता रही हैं। तन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

साल 2022 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की। वरुण बंगेरा एक बिजनेसमैन हैं और वीबी क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। दोनों पहली बार कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया की पार्टी में मिले थे। तकरीबन दो साल तक डेट करने के बाद दोनों 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए।
 
यह भी पढ़ें-

MP: बालाघाट में बाघ का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें