29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाCovid-19​​:​​ निजी अस्पतालों में ​​भी मिलेगा ​टीके का Booster डोज​

Covid-19​​:​​ निजी अस्पतालों में ​​भी मिलेगा ​टीके का Booster डोज​

विदेश में कोरोना के नए XE वैरिएंट के सामने आने के बाद महामारी की नई लहर की आशंका भी बनी हुई है।

Google News Follow

चीन समेत कई मुल्‍कों में कोरोना संक्रमण अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। यही नहीं विदेश में कोरोना के नए XE वैरिएंट के सामने आने के बाद महामारी की नई लहर की आशंका भी बनी हुई है।

ऐसे में सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों में 10 अप्रैल से उपलब्ध होगी।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड के टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सभी 15 साल से अधिक आबादी में से लगभग 96 फीसद को कोविड रोधी वैक्‍सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है जबकि लगभग 83 प्रतिशत ने दोनों खुराक लगवा ली है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 2.4 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक भी दी गई हैं। इसके अलावा 12 से 14 आयु वर्ग के 45 फीसद लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
​​
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए एहतियाती खुराक लगाए जाने का काम जारी रहेगा।

​​यह भी पढ़ें-

 

​Pak​ C​​ourt​: ​आतंकी सरगना हाफिज सईद को 31 साल ​की ​कैद ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें