24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनिया​Haridwar ​'​Sangh 2024​'​: ​​​चिंतन, गांव-गांव शाखा, सरकार - संघ में तालमेल​

​Haridwar ​’​Sangh 2024​’​: ​​​चिंतन, गांव-गांव शाखा, सरकार – संघ में तालमेल​

Google News Follow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पांच दिवसीय बैठक हरिद्वार में जारी है। हाल ही में भाजपा की चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद हो रही इस बैठक को लेकर काफी उत्सुकता है। संघ की यह बैठक दो जगह हो रही है।

दक्षिण भारत में अलग मीटिंग हो रही है, उत्तर भारत की बैठक हरिद्वार में चल रही है। इसमें पांच बिंदुओं पर प्रमुख रूप से मंथन और आगे का एजेंडा सेट किया जा रहा है। इनमें 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ 2025 में आरएसएस के स्वर्ण शताब्दी वर्ष का एजेंडा प्रमुख है।

संघ की बैठक में चार राज्यों यूपी, राजस्थान, हिमाचल और बंगाल के संगठन महामंत्री को लेकर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक यूपी के भाजपा संगठन महामंत्री साल 2014 से ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 9 साल के बाद अब उनको बदलने की चर्चा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी से मिले होने का आरोप संगठन महामंत्री पर लगा। इसकी शिकायत भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारियों तक पहुंची है।

चुनावी राज्य गुजरात में भाजपा ने रत्नाकर को नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह बिहार में सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीते 17 मार्च को ही हितानंद शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया गया। वह सुहास भगत की जगह लाए गए। सुहास भगत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापस बुला लिया गया है। उन्हें मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया गया है।

संघ अपने प्रमुख एजेंडे पर फोकस करते हुए गौ सेवा, धर्म जागरण मंच पर भी आगे की रणनीति तय करेगा। सबसे बड़ी चर्चा यह है कि संघ की तरफ से प्रत्येक राज्य में बीजेपी के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रचारकों के क्षेत्र में परिवर्तन को लेकर इस बैठक में मंथन हो​​गा। हालांकि इस बारे में कोई फैसला होगा कि नहीं, यह जानकारी 11 अप्रैल को सामने आएगी।

हालांकि हरिद्वार की पिछली बैठक में संघ ने इस पर आक्रामक रुख अपनाया था और लगातार इन आयोजनों का बचाव किया था। संघ प्रमुख से लेकर दूसरे पदाधिकारियों और संघ साहित्य के जरिए घर वापसी को सही ठहराया जा रहा है।

हाल में ही नागपुर में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में धर्म जागरण के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एक सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक कहते हैं कि घर वापसी के कार्यक्रम अब व्यवस्थित ढंग से किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Covid-19​​:​​ निजी अस्पतालों में ​​भी मिलेगा ​टीके का Booster डोज​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें