32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाट्रेनिंग के लिए छुट्टी न मिलने पर बॉक्सर आशीष चौधरी ने उठाई...

ट्रेनिंग के लिए छुट्टी न मिलने पर बॉक्सर आशीष चौधरी ने उठाई आवाज, सीएम सिक्खू से की अपील!

Google News Follow

हिमाचल प्रदेश के ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी ने राज्य के एथलीटों को ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त छुट्टी न मिलने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस मामले में हस्तक्षेप करने और खिलाड़ियों को बेहतर समर्थन देने की मांग की है।

आशीष चौधरी का कहना है कि अन्य राज्यों और विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए लंबे समय तक छुट्टी मिलती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा। इससे एथलीटों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए अपनी समस्या साझा की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त ट्रेनिंग के बिना किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाता है। यह सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों जैसे हैंडबॉल और कबड्डी के खिलाड़ियों का भी मुद्दा है, जिन्हें ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

यह भी पढ़ें:

जादवपुर विश्वविद्यालय हिंसा: छात्र पर आगजनी का आरोप, ‘फ्री कश्मीर एंड फिलिस्तीन’ लिखने वाला पूर्व छात्र को दोबारा गिरफ्तार!

जादवपुर विश्वविद्यालय हिंसा: छात्र पर आगजनी का आरोप, ‘फ्री कश्मीर एंड फिलिस्तीन’ लिखने वाला पूर्व छात्र को दोबारा गिरफ्तार!

NOIDA Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी और हथियार तस्करी में था लिप्त

आशीष ने कहा कि अन्य राज्यों के एथलीटों को सालभर की छुट्टी दी जाती है, जिससे उन्हें अभ्यास का पूरा समय मिलता है। लेकिन हिमाचल के खिलाड़ियों को यह सुविधा नहीं मिलने के कारण वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर राज्य के खिलाड़ियों की उपस्थिति कम होती है।

बॉक्सर आशीष चौधरी ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक और थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब देखना यह होगा कि उनकी अपील पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू क्या कदम उठाते हैं और हिमाचल प्रदेश के एथलीटों को इस समस्या से निजात मिलती है या नहीं।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें