30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाLand for Job Scam: घोटाले में लालू यादव से ईडी की पूछताछ,...

Land for Job Scam: घोटाले में लालू यादव से ईडी की पूछताछ, राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा

Google News Follow

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बुधवार (19मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले के मामले में पूछताछ की। उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंचीं।

इससे पहले मंगलवार (18 मार्च) को इसी मामले में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से पूछताछ की गई थी। ईडी अधिकारियों ने करीब चार से पांच घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए। इस मामले में लालू यादव के अन्य परिवारजनों से भी पूछताछ की जा सकती है। लालू यादव के ईडी कार्यालय पहुंचते ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता वहां जुट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “ईडी जिन मामलों में समन भेज रही है, वे पहले ही सीबीआई की जांच में बंद हो चुके थे। जब भी चुनाव आते हैं, एजेंसियां पुराने मामलों को फिर से खोलकर समन भेज देती हैं। यह पूरी तरह से चुनावी कार्रवाई है।”

यह भी पढ़ें:

Meta: ‘उपभोक्ता संरक्षण’ को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने मेटा से मिलाया हाथ, जागरूकता अभियान और AI चैटबॉट पर जोर!

Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर हरभजन सिंह बोले ‘घर गिराना सही नहीं’

ट्रेनिंग के लिए छुट्टी न मिलने पर बॉक्सर आशीष चौधरी ने उठाई आवाज, सीएम सिक्खू से की अपील!

यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री (2004-2009) रहने के दौरान कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियां देने के बदले लालू परिवार और उनके करीबियों ने कई जमीनें बेहद कम कीमतों पर अपने नाम करवाईं। सीबीआई इस मामले की आपराधिक जांच कर रही है, जबकि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से इसकी पड़ताल कर रही है।

राजद का कहना है कि भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, भाजपा का दावा है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और कानून के तहत कार्रवाई कर रही हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें