29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध, एनएसजी ने ड्रोन को मार गिराया

पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध, एनएसजी ने ड्रोन को मार गिराया

एनएसजी ने इस साजिश को नाकाम किया।

Google News Follow

भाजपा के समर्थन में पीएम मोदी की तरफ से प्रचार किया जा रहा हैं। हालांकि इसी बीच खबर आई है कि एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी थी। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को अहमदाबाद जिले के बावला में एक ड्रोन नजर आया था, यहीं पर प्रधानमंत्री की रैली होनी थी। पीएम की रैली के तहत सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया था, जिसके बाद ड्रोन को एनएसजी ने मार गिराया। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय या पुलिस की तरफ से कुछ नहीं  कहा गया है। जबकि अलग-अलग एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

सूत्रों के मुताबिक यह घटना शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हुई। इस मामले में एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है। ड्रोन में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसे क्यों उड़ाया गया था। बता दें की पीएम मोदी ने दाहोद, मेहसाणा, वडोदरा और भावनगर समेत कई जगहों पर रैलियाँ की हैं।    

बता दें की 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को कथित तौर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में ही रोक दिया था। बाद में इसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से समिति गठित की गई थी। वहीं जांच के दौरान पता चला की फिरोजपुर के एसएसपी पर्याप्त भीड़ की वजह से अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहे थे। भारत निर्वाचन की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू होगी।

ये भी देखें 

​ ​​”​भारत जोड़ो​”​ यात्रा: मोदी की नकल करते ​राहुल​,​ कहा​-‘​ भाइयो और बहनों…’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें