30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाट्रेन में चाकूबाजी से दहला ब्रिटेन, 10 लोगों को मारा चाकू ,...

ट्रेन में चाकूबाजी से दहला ब्रिटेन, 10 लोगों को मारा चाकू , पीड़ितों की हालत गंभीर!

दो आरोपी गिरफ्तार

Google News Follow

ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में रविवार (1 नवंबर) को एक भयावह वारदात ने पुरे ब्रिटेन को दहला दिया। हंटिंगडन जा रही एक ट्रेन में कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले के कारण अफरातफरी मच गई और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सड़कों पर भगदड़ और पुलिस वाहनों की तेज़ लाइटों के बीच लोगों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 7:39 बजे कैंब्रिजशायर पुलिस को ट्रेन में चाकूबाजी की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोक लिया। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने बताया कि मौके पर पहुंची टीमों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम वर्तमान में हंटिंगडन जा रही एक ट्रेन में हुई घटना की जांच कर रहे हैं, जहां कई लोगों को चाकू मारा गया है। हमारे अधिकारी @CambsCops के साथ मिलकर मौके पर मौजूद हैं और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।”

हालांकि, अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार 10 लोग जानलेवा तरीक़े से घायल हुए हैं।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नज़दीकी नज़र रखी जा रही है।

कैंब्रिजशायर पुलिस ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर बयान जारी कर कहा, “हमें शाम 7:39 बजे एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारा गया है। सशस्त्र पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन को हंटिंगडन पर रोक दिया गया, जहां दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।”

घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या वीडियो साझा कर सकता है, वह आगे आए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा है और मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में लगभग 60 मिनट तक की देरी या समय-सारणी में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मानसिक तनाव को भी कम करता है पान का पत्ता, कई रोगों में है लाभकारी!

बचपन में चीनी का सेवन कम करने से बड़े होने पर दिल नहीं देगा धोखा, स्टडी में खुलासा!

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका: प्रत्याशी अनंत सिंह मोकामा हत्या मामले में गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें