31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमक्राईमनामाBulandshahr Accident:​ बस ​और​ पिकअप ​में​ जबरदस्त टक्कर,10 की मौत और 2​​7...

Bulandshahr Accident:​ बस ​और​ पिकअप ​में​ जबरदस्त टक्कर,10 की मौत और 2​​7 घायल​!

यह सड़क दुर्घटना बुलंदशहर के सलेमपुर​ क्षेत्र के​ पास स्थित बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे ​हुआ​ है​|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रक्षा बंधन त्यौहार को लेकर अपने घर जा रहे मजदूरों की सड़क दुर्घटना में 10 मौत और 27 लोगों के घायल होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है|यह सड़क दुर्घटना बुलंदशहर के सलेमपुर​ क्षेत्र के​ पास स्थित बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे ​हुआ​ है​|

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर ​अपने-अपने घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।​ जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

​इस​ दुर्घटना में ​पिकअप में सवार मजदूरों में 10​ की मौत हो गई और मजदूर घायल ​गए​| जानकारों के अनुसार बुलंदशहर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की बात की जा रही है| 2​7​ से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।​

यह भी पढ़ें-

AIMPLB: मुसलमानों को नामंजूर सेकुलर सिविल कोड!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें