29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल प्रदेश: खड्डे​​ में गिरी बस,दर्दनाक हादसा में 16 की मौत

हिमाचल प्रदेश: खड्डे​​ में गिरी बस,दर्दनाक हादसा में 16 की मौत

बस संज घाटी से शिशर शहर की ओर आ रही थी।​ इसी बीच ​बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और ​बस​​ ​एक खड्डे में जा गिरी​।

Google News Follow
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज यानि 4 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा ​हुआ​| बस सुबह यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस में स्कूली बच्चे ​सहित​​ कुल 45 यात्री सवार थे।​ वही बस दुर्घटना में​ कुछ स्कूली बच्चों सहित ​16​​ लोग मारे गए हैं।​
बस संज घाटी से शिशर शहर की ओर आ रही थी।​ इसी बीच ​बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और ​बस​​ ​एक खड्डे में जा गिरी​। ​बात दें कि ​बस कुछ स्थानीय यात्रियों के साथ स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी।
बस ज्वाला गांव से ​मात्र ​200 मीटर दूर ​​स्थित ​खड्डे​​ में जा ​गिरी​​। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और बस चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही ​पुलिस और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए हैं।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हिमाचल प्रदेश के हुए बस दुर्घटना पर शोक जताया है| हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस हादसा दिल दहला देने वाली है। मैं इस दुखद अवसर पर शोक संतप्त परिवार के साथ हूं। उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द ठीक हो जाएंगे।
स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहा है| हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है| इसलिए घायलों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की गई है।​

यह भी पढ़ें-

राज्य में शिवसेना-भाजपा की सरकार आज बनी – फडणवीस

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें