31 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026
होमदेश दुनिया2047 तक अंग न मिलने से देश में किसी की मौत नहीं...

2047 तक अंग न मिलने से देश में किसी की मौत नहीं होगी: नीलेश मण्डलेवाला!

नीलेश मण्डलेवाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं मानता हूं कि यह सम्मान नीलेश मण्डलेवाला या सिर्फ 'डोनेट लाइफ' का नहीं है। 

Google News Follow

Related

सूरत सहित पूरे देश में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली संस्था ‘डोनेट लाइफ’ के संस्थापक नीलेश मण्डलेवाला को 25 मई को राष्ट्रपति के हाथों देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पॉद्मश्री’ से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा घोषित इस ‘पीपल्स पद्म’ पुरस्कार को लेकर देशभर के सेवाभावी लोगों में हर्ष का माहौल है।

नीलेश मण्डलेवाला ने इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर पूरे देश के अंगदान अभियान को समर्पित किया। उन्होंने अपने पिता की पीड़ा से शुरू हुई अंगदान की आवश्यकता की कहानी को याद करते हुए अंगदान को लेकर किये गए अपने प्रयासों, सामाजिक रुढ़िवादी सोच, लोगो के तिरस्कार से लेकर पद्मश्री सम्मान तक की बात की।

नीलेश मण्डलेवाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं मानता हूं कि यह सम्मान नीलेश मण्डलेवाला या सिर्फ ‘डोनेट लाइफ’ का नहीं है।

यह देश भर में अंगदान के पवित्र कार्य में जुटी उन तमाम संस्थाओं और हर उस व्यक्ति का सम्मान है, जो अनमोल जिंदगियों को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की इस पहल (पीपल्स पद्म) से जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को एक नई ऊर्जा और काम करने की प्रेरणा मिली है।”

आजादी के शताब्दी वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए मण्डलेवाला ने अपनी संस्था के एक बड़े संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा, “हमने एक मिशन तय किया है कि साल 2047 में जब हमारा देश आजादी की शताब्दी मना रहा होगा, तब भारत में किसी भी मरीज की मौत ‘अंग न मिलने’ की वजह से नहीं होगी।

इस लक्ष्य को सिर्फ दावों से नहीं, बल्कि एक ठोस रोडमैप के जरिए पूरा किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से देश की सबसे बड़ी ताकत, यानी ‘यूथ’ (युवाओं) को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में युवा पीढ़ी इस नेक कार्य की बागडोर संभाल सके।”

पद्मश्री मिलने के बाद बढ़ने वाली जिम्मेदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “सम्मान हमेशा अपने साथ बड़ी जवाबदेही लेकर आता है। सही मायनों में यह पुरस्कार तभी सार्थक होगा, जब हम देश के उन राज्यों में भी अंगदान की प्रवृत्ति और ट्रांसप्लांट की सुविधाओं को शुरू करवा सकें, जहां अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है।”

मण्डलेवाला ने कहा, “जब हमारे परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होती है, तो हम उनके गहने (ऑर्नामेंट्स) उतार लेते हैं, क्योंकि वे कीमती होते हैं। लेकिन हमारे शरीर के अंग (ऑर्गन्स) उन गहनों से भी लाख गुना कीमती हैं, क्योंकि ये किसी फैक्ट्री में नहीं बनते। इन्हें जलाने या दफनाने के बजाय अगर हम दान कर दें, तो देश में हर साल समय पर अंग न मिलने से मरने वाले लाखों लोगों को नया जीवन मिल सकता है।”

नीलेश मण्डलेवाला ने भावुक होकर कहा कि वे इस प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार को अपने माता-पिता के चरणों में और भगवान द्वारकाधीश के चरणों में अर्पण करते हैं।

यह भी पढ़ें-

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम बाद शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,513फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें