28 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र समेत राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 4 अक्टूबर को उपचुनाव

महाराष्ट्र समेत राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 4 अक्टूबर को उपचुनाव

Google News Follow

Related

नई दिल्ली।  निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। मतदान चार अक्टूबर को होगा। इनमें महाराष्ट्र सहित पश्चिमी बंगाल,असम, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटें शामिल हैं। उपचुनाव की अधिसूचना 15 सितंबर को जारी की जाएगी।

नामांकन 22 सितं. तक: 
महाराष्ट्र में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है, जो राजीव सातव के निधन से खाली हुई है। उपचुनाव के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है, जबकि पर्चा वापस लेने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। मतदान और नतीजों का ऐलान  4 अक्टूबर को होगा।
कांग्रेस में उहापोह: इस बीच, कांग्रेस के समक्ष यह सवाल खड़ा है कि राजीव सातव की जगह कौन लेगा ?  राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव को हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पांच अन्य सीटें इस्तीफे के कारण खाली हुई थीं, जिनमें मध्यप्रदेश से थावरचंद गहलोत, पश्चिम बंगाल से मानस भुतिया, असम से विश्वजीत दयामारी तथा तमिलनाडु से तिरु मनुस्वामी व तिरु वैथिलिंगम का समावेश है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें