27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाकनाडा ने अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाया, विदेश मंत्री ने कही...

कनाडा ने अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाया, विदेश मंत्री ने कही …..   

भारत सरकार की चेतावनी के बाद कनाडा के 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया गया है। इनके साथ 42 परिवार के सदस्य भी लौट गए  

Google News Follow
भारत सरकार की चेतावनी के बाद कनाडा ने अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। इन डिप्लोमैट्स के साथ रह रहे 42 परिवार के सदस्य भी वापस लौट गए हैं। गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने भारत पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच लगातार तकरार बढ़ती रही। इसके बाद भारत ने कडा रुख अपनाते हुए कनाडा से कहा था कि वे अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुला ले। भारत का कहना था कि कनाडा अपने डिप्लोमैट्स की संख्या में कमी करे।

भारत की चेतावनी के बाद कनाडा ने अपने 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। इसके बाद से कनाडा के व्यवहार में नरमी देखने को मिल रहा है। इस संबंध में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि कनाडा, भारत की इस कार्रवाई पर कोई एक्शन नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से यह चेतावनी दी गई थी कि कनाडा अपने डिप्लोमैट्स की संख्या में कमी नहीं करता है तो उनके डिप्लोमैटिक्स स्टेटस हटा लिया जाएगा।

अगर कनाडा के राजनियकों से डिप्लोमैटिक्स स्टेटस हटा दिया जाता तो भारत में उन्हें कई सुविधाएं नहीं मिलती। जोली ने यह भी कहा कि भारत के इस कदम से दोनों देशों के दूतावासों की सेवाओं पर व्यापक असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु के दूतावासों की सभी व्यक्तिगत सेवाओं को रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें 

 

TMC सांसद ने हीरानंदानी के हलफनामे पर उठाया सवाल, कही यह बात   

PM मोदी ने रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बुलेट की तरह दौड़ी “नमो भारत”  

Rapid Rail नहीं “नमो भारत”, देश की पहली रैपिड ट्रेन का होगा नाम     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें