27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बुलेट की तरह दौड़ी...

PM मोदी ने रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बुलेट की तरह दौड़ी “नमो भारत”  

शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूपी के साहिबाबाद में रैपिड ट्रेन के स्टेशन से "नमो भारत" ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Google News Follow
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने यूपी के साहिबाबाद में रैपिड ट्रेन के स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना किया। इस ट्रेन से आम लोग शनिवार से सवारी कर सकते हैं। इस ट्रेन के उद्घाटन से पहले गुरुवार को  इस ट्रेन का नया नाम भी सामने आया। इस ट्रेन को “नमो भारत” से बुलाया जाएगा दिल्ली मेरठ रूट पर यह ट्रेन 17 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
साहिबाबाद से दुहाई तक पांच स्टेशन होंगे। वहीं, “नमो भारत” की स्पीड 180 प्रति घंटे रह सकती है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन अभी 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा सकता है। इस तरह से देखा जाए तो “नमो भारत” देश में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। जबकि वंदे भारत की गति प्रति घंटा 130 किलोमीटर है। हालांकि, कहा जाता है कि वंदे भारत जिस तरह से डिजाइन किया गया है, उस तरह से उसकी भी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे होने चाहिए, लेकिन अभी उसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा रहा है।
रैपिड ट्रेन या “नमो भारत” सबसे हाईटेक ट्रेन है। लेकिन उसका किराया भी सबसे कम है। इस ट्रेन में दो तरह के कोच लगाए गए एक स्टैंडर्ड और दूसरा प्रीमियम है। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम किराया 20 रुपए होगा, जबकि अधिकतम 50 रुपए होगा। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए न्यूनतम किराया 40 रुपए होगा ,जबकि अधिकतम किराया 100 रुपए होगा। दावा किया जा रहा है कि 2025 तक दिल्ली से मेरठ तक के बीच नमो भारत दौड़ने लगेगी। इस सफर को मात्र सिर्फ 55 मिनट में तय किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें  

TMC सांसद ने हीरानंदानी के हलफनामे पर उठाया सवाल, कही यह बात   

Rapid Rail नहीं “नमो भारत”, देश की पहली रैपिड ट्रेन का होगा नाम     

इज़राइल-हमास संघर्ष: शरद पवार ने की आलोचना, नारायण राणे ने क्या कहा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें