29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामाचंबल नदी में गिरी कार: दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत

चंबल नदी में गिरी कार: दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत

इस घटना में दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत हो गई है| पुलिस के अनुसार यह बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी|

Google News Follow
​​राजस्थान के कोटा के नयापुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात्रि शादी के लिए जा रही एक कार नदी में गिर गई| इस घटना में दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत हो गई है| पुलिस के अनुसार यह बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी|वही हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है| इस घटना की सूचना मिलते मौके पर जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर नदी से कार को बाहर निकाला गया|

वही इस घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस गंभीर हादसे पर गहरा दुख जताया है | स्पीकर बिरला ने कहा संसदीय क्षेत्र कोटा में कार के चंबल नदी में गिर जाने से कई लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है | ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें|

गौरतलब है कि गाजियाबाद में भी ऐसा ही दर्दनाक घटना हुई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई | दरअसल, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रात्रि 1.00 बजे के आसपास वसुंधरा-इंदिरापुरम कनावनी पुलिया पर तेज़ रफ़्तार कार हिंडन नहर में गिर गई| इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने क्रेन के माध्यम से नहर से कार निकाली | हादसे में कार सवार सहित तीन युवकों की मौत हो गई|

पुलिस के अनुसार ​​खोड़ा के दीपक विहार इलाके के रहने वाले इन तीन युवकों की नहर में कार समेत डूबने के कारण मौत हुई | मृतक युवकों की पहचान खोड़ा निवासी ललित, देबू और वकों सोनू के रूप में हुई है|  मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कनावनी पुलिया इंदिरापुरम के पास के एंबिएंस मॉल के अंदर अपनी कार से शादी समारोह में शामिल होने आए थे|

​​यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें