33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमक्राईमनामाबार लाइसेंस के लिये झूठी जानकारी देने के आरोप में समीर वानखेड़े...

बार लाइसेंस के लिये झूठी जानकारी देने के आरोप में समीर वानखेड़े पर FIR

Google News Follow

मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े की मुश्किलें बाद सकती हैं। आबकारी विभाग की शिकायत पर उनके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर बार लाइसेंस हासिल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। ठाणे के कोपारी पुलिस स्टेशन में जालसाजी, धोखाधड़ी, शपथ पर झूठी जानकारी देने का आरोप है। बता दें कि समीर वानखेड़े के नवी मुंबई में सद्गुरु होटल और बार का लाइसेंस ठाणे के कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दिनों रद्द कर दिया गया था।

बता दें कि, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े के पास नवी मुंबई में एक बार है, जिसके लिए उन्हें कम उम्र में लाइसेंस मिला था। नवाब मलिक ने दावा किया था कि समीर वानखेड़े 17 साल के थे, तब उन्होंने नवी मुंबई के होटल सद्गुरु में बार का लाइसेंस मिला था।

स्थानीय आबकारी कार्यालय द्वारा प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि जिस दिन समीर वानखेड़े को 27 अक्टूबर, 1997 को एक बार और रेस्तरां के लिए लाइसेंस दिया गया था, वह केवल 17 वर्ष के थे। जबकि, लाइसेंस लेने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। शिकायत के बाद राज्य के आबकारी विभाग द्वारा नियमित सुनवाई की गई और समीर वानखेड़े के वकीलों ने अपना पक्ष रखा था। बता दें कि मुंबई में एक क्रूज पर वानखेड़े ने छापामारी कर शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद या मामला बहुत चर्चित था।

ये भी पढ़ें 

अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल होने के किया आयु घोटाला

वकील के फर्जी हस्ताक्षर से संजय राउत के पार्टनर ने बनाई फर्जी कंपनी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें