26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022: 9 बजे तक यूपी में 8.15%, पंजाब में 4.8%  मतदान 

विधानसभा चुनाव 2022: 9 बजे तक यूपी में 8.15%, पंजाब में 4.8%  मतदान 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 59 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चरण में करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूपी में 9 बजे तक 8.15% मतदान हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। पंजाब में कांग्रेस, आप पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से मुकाबला है जिसमें पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस भी शामिल है। मतदान की बात करें तो पंजाब में 4.8% मतदान हुआ है। इस बीच पंजाब में मतदान शुरू होते ही पीएम मोदी ने युवाओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर कर संदेश में लोगों से वोट करने का आग्रह किया है। वहीं खबर है कि आप के नेता राघव चड्ढा ने पंजाब में बूथ कैप्चरिंग, ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ट्वीट् कर राघव चड्ढा ने पंजाब भर के कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। आप नेता ने शिअद पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू होते ही कासगंज के एक बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ खराबी के कारण मतदान अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इधर, दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन भी नहीं किया है, वह खुद कह रहे हैं कि ‘मैं एक आतंकवादी हूं’, और खालिस्तान की बात करता है, खालिस्तान का समर्थन करता है। कहीं न कहीं यह कड़ी पंजाब के लिए घातक है।”

ये भी पढ़ें 

 

UP चुनाव -2022 : तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

पंजाब चुनाव-2022:17 सीटों पर आयोग की दृष्टि, अर्द्धसैनिक की 700 टुकड़ियां तैनात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें