29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकानूनी अड़चन: जुड़वा बहनों से शादी करने वाले युवक के खिलाफ केस 

कानूनी अड़चन: जुड़वा बहनों से शादी करने वाले युवक के खिलाफ केस 

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अनोखा मामला 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक से दो जुड़वा बहनों ने शादी की है। इस शादी का वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस शादी की सबसे बड़ी बात ये है कि यह शादी लड़कियों के परिवार की मौजूदगी में हुई। यह शादी 2 दिसंबर को हुई थी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन  दोनों ओर के परिवार उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 2 दिसंबर को हुई शादी में दोनों बहने जुड़वां हैं और आईटी इंजिनियर हैं। दोनों बहनें मुंबई में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही इन जुड़वां लड़कियों के पिता का निधन हो गया था। दोनों का नाम पिंकी और रिंकी बताया जा रहा है। इसके बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ रह रही थीं। वहीं दोनों ने 2 दिसंबर को अतुल नामक युवक से दोनों बहनों ने शादी कर ली। अब इस शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बहरहाल इस मामले में क़ानूनी अड़चन सामने आया है। हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत शर्त यह है कि शादी के दौरान दूल्हा या दुल्हन की पति और पत्नी जीवित नहीं होने चाहिए। इसके अलावा  लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल होनी  चाहिए। इसके अलावा दोनों की शादी के लिए  सहमति होनी चाहिए। हिन्दू धर्म में  पहले पति या पत्नी के जीवित रहते शादी नहीं किन जा सकती है।
ये भी पढ़ें 

बड़े भाई की पीएम मोदी को सलाह, थोड़ा आराम भी कर लिया करो   

मैनपुरी लोकसभा सहित 6 विस सीटों पर मतदान, BJP पहुंची चुनाव आयोग   

गुजरात चुनाव: PM मोदी-अमित शाह ने डाला वोट,दो घंटे में 4.75% मतदान 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें