32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमक्राईमनामागैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लखनऊ ले जाया गया   

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से लखनऊ ले जाया गया   

Google News Follow

Related

डॉन नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी जेल में बंद हैं। सोमवार को बांदा जेल से कोर्ट में सुनवाई के लिए एंबुलेंस से लखनऊ शिफ्ट किया गया। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लखनऊ में शिफ्ट करने  के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हालांकि, रास्ते में एक पुलिस वाहन खराब हो गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उसके 12 साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला उस समय का जब गैंगेस्टर पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। उसे  रोपड़ जेल से मोहाली की एक अदालत में ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एम्बुलेंस के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मार्च 2021 में  जांच शुरू की।

मालूम हो कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में 50 से अधिक आपराधिक मामले हैं। रविवार को जब मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाने की तैयारी की जा रही थी, तो उसके वकील काजू शबीउर रहमान ने बांदा के जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर  कहा था कि उनके मुवक्किल की स्वास्थ्य ठीक नहीं है  इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश न किया जाये।

ये भी पढ़ें 

मुस्लिम युवक की हत्या मौत पर CM योगी ने जताया दुःख, जांच के आदेश   

Rajasthan: MLA के बेटे पर रेप का आरोप, गरमाई सियासत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,953फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें