24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियारणजीत सिंह मर्डर: राम रहीम सहित पांच दोषी करार, 12 को सजा...

रणजीत सिंह मर्डर: राम रहीम सहित पांच दोषी करार, 12 को सजा का ऐलान

Google News Follow

चंडीगढ़। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को यौन शोषण के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सहित पांच अन्य दोषियों को रणजीत सिंह के हत्या में दोषी करार दिया है। 5 दोषियों को 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है और 20 साल की सजा काट रहे हैं।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य आरोपियों को 2002 में हुई रंजीत सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक थे और 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने याचिका दायर की थी।इस हफ्ते की शुरुआत में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या के मुकदमे को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट से किसी अन्य सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। अब, पंचकूला में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम सिंह और अन्य सह-आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने दो शिष्याओं के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं।  फिलहाल राम रहीम हरियाणा के सुनारिया जेल बंद हैं।  इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। जिसमें गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश हुए  जबकि अन्य तीन आरोपी अवतार , जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट पेश हुए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें