33 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाCBSE 10वीं का रिजल्ट: 93.66% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी!

CBSE 10वीं का रिजल्ट: 93.66% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी!

इस साल लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 95 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा है। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 94.75 था और लड़कों का 92.71 प्रतिशत था।

Google News Follow

Related

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 12वीं के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस साल 10वीं कक्षा में 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कक्षा 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक, इस साल लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 95 रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा है। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 94.75 था और लड़कों का 92.71 प्रतिशत था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23,71,939 उपस्थित हुए और उनमें से 22,21,636 पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा है। 2024 में 10वीं का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत था, इस बार सिर्फ 0.06 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।

सीबीएसई के 10वीं के जिलेवार नतीजों पर एक नजर डालें तो 12वीं के रिजल्ट की तरह इसमें भी टॉप-4 जिले दक्षिण भारत के हैं। तिरुवनंतपुरम पहले स्थान पर रहा है, जहां 99.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। दूसरे नंबर पर विजयवाड़ा है, जिसका रिजल्ट 99.79 प्रतिशत रहा है। वहीं, 98.90 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु तीसरे और 98.71 प्रतिशत के साथ चेन्नई चौथे स्थान पर रहे हैं।

इसके अलावा, इस साल पुणे का 96.54 प्रतिशत, अजमेर का 95.44 प्रतिशत, दिल्ली पश्चिम का 95.24 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व का 95.07 प्रतिशत, चंडीगढ़ का 93.71 प्रतिशत, पंचकुला का 92.77 प्रतिशत, भोपाल का 92.71 प्रतिशत, भुवनेश्वर का 92.64 प्रतिशत, पटना का 91.90 प्रतिशत, देहरादून का 91.60 प्रतिशत, प्रयागराज का 91.01 प्रतिशत, नोएडा का 89.41 और गुवाहाटी का 84.14 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत रहा। पिछली बार का रिजल्ट 87.98 प्रतिशत था। इस बार 12वीं के रिजल्ट में 0.41 अंकों की वृद्धि हुई है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कक्षा 12 के रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और उनमें से 14,96,307 पास हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा का इस बार का रिजल्ट 88.39 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत था। पिछले साल की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है। साथ ही पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा है। इस साल पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 91.64 रहा है, तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 रहा है।

सीबीएसई के जिलेवार नतीजों पर नजर डालें तो विजयवाड़ा ने बाजी मारी है। विजयवाड़ा में 99.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। इसके बाद, तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.32 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, चेन्नई का 97.39 प्रतिशत, बेंगलुरु का 95.95 प्रतिशत, दिल्ली पश्चिम का 95.37 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व का 95.06 प्रतिशत रहा है।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया : कैलाश विजयवर्गीय!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें