29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाWorld Water Day: जल का करें सदुपयोग, बर्बाद होने से बचाएं

World Water Day: जल का करें सदुपयोग, बर्बाद होने से बचाएं

ओकेओ, द ललित में राजदूत, राजनयिक और अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए  

Google News Follow

ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के सहयोग से मोलिटिक्स ने ओको, द ललित नई दिल्ली में विश्व जल दिवस पर एक चर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जीटीटीसीआई के राजदूत, राजनयिकों और कई विशिष्ट अतिथियों भी शामिल हुए। इस दौरान, जल बचाने और उसके सदुपयोग पर चर्चा की गई। भारत में ऐसे कई हिस्से है जहां बड़े पैमाने पर पानी की कमी है। इस मौके पर जनता से जल संरक्षण जागरूक होने और उसके तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

वैश्विक जल संकट:  गौरतलब है कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष “त्वरित परिवर्तन” विषय का उपयोग करते हुए, लोगों को पानी के उपयोग, उपभोग और प्रबंधन के तरीकों को बदलने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। यह अभियान वैश्विक जल संकट को दूर करने के लिए जागरूकता पर प्रकाश डालता है।

कार्यक्रम में कहा गया कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय भलाई को बनाए रखने के लिए पानी आवश्यक है। ताजे पानी का बहुआयामी महत्व है। इसमें आहार, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्राकृतिक दुनिया के संरक्षण जैसे विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। पृथ्वी की सतह पर पानी का सिर्फ 2.5%, जो इसकी सतह का लगभग 71% है, ताजा और मानव उपयोग के लिए उपयुक्त है।

जल का सदुपयोग करेंगे और बर्बाद होने से बचाएं:
 बीजेपी नेता वागीश पाठक ने कहा कि “इस विश्व जल दिवस पर, मैं सभी नागरिकों से आह्वान करता हूं कि वे जल संसाधनों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों के साथ आएं। आइए संकल्प लें कि जल का सदुपयोग करेंगे और इसे बर्बाद होने से बचाएं। उन्होंने कहा कि हम अपनी जल सुरक्षा को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के लिए तैयार रहना चाहिए।

पानी जीवन के लिए आवश्यक है: 
पीयूष द्विवेदी ने कहा कि “जैसा कि सभी जानते हैं, पानी जीवन के लिए आवश्यक है और यह हमारी जिम्मेदारी है। भारत एक ऐसा देश है जल संकट है, जिसमें कई क्षेत्र पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। हमें इस चुनौती से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

इस दौरान ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर ताहिना रासमोइलिना (मेडागास्कर के दूतावास से प्रभारी डी’फेयर),  अलेक्जेंडर रिबास, (भारत में रूसी संघ के दूतावास से व्यापार आयुक्त), महामहिम शामिल थे। डॉ. के.एल. गंजू (कोमोरो संघ के महावाणिज्यदूत), मेजर जनरल दिलावर सिंह (महानिदेशक एनवाईकेएस), डॉ. गौरव गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष जीटीटीसीआई), बीसीसीआई से चेतन शर्मा, प्रतीक द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार), हर्षवर्धन त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार),  रमेश अवस्थी (सहारा समय टीवी के समूह संपादक), राणा यशवंत (इंडिया न्यूज़ के एमडी),  मोहसिन खान (प्राइम न्यूज़ के प्रधान संपादक), मनोज डूमरा (एमडी एफएम न्यूज़), विनीता यादव (एमडी न्यूज़ नशा),  अदित कुशवाहा (सीईओ और निदेशक Axis Ecorp), अजीत पांडे (गंगोत्री न्यूज के निदेशक), जयंत सनवाल (बेल्जियम क्रिकेट बोर्ड के पूर्व निदेशक), अमायरा यादव, रोहित शर्मा, और हरिकेश सिंह।

ये भी पढ़ें 

 

Artificial Intelligence: क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिसकी हो रही चर्चा?     

गर्मियों में रहना है स्वस्थ तो ऐसी होनी चाहिए आपकी प्लानिंग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें