29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियालव-जिहाद व नारकोटिक्स को लेकर केंद्र गंभीर, चर्च प्रमुखों से करेगा मंथन

लव-जिहाद व नारकोटिक्स को लेकर केंद्र गंभीर, चर्च प्रमुखों से करेगा मंथन

Google News Follow

Related

तिरुवंतपुरम। केरल में लव-जिहाद और नारकोटिक्स जिहाद को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार इसे गंभीता से ले रहा है। गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द चर्च प्रमुखों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा करेगी। बता दें कुछ दिन पहले ही एक बिशप ने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया था तभी से यह मुद्दा राजनितिक दलों के बीच बहस का हिस्सा बना हुआ। हाल ही में सत्तारूढ़ सरकार सीपीआई (एम) ने भी माना था कि शिक्षित लड़कियों को नारकोटिक्स की जाल में फंसाने की कोशिश हो रही है।

अभिनेता से नेता बने गोपी ने कहा कि इस तरह की बैठक बहुत पहले आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसमें तेजी लाई जाएगी। पाला बिशप जोसेफ कल्लरांगट का समर्थन करते हुए गोपी ने कहा कि बिशप ने किसी समुदाय के खिलाफ बुरी बात नहीं कही है। उनके ‘नारकोटिक्स एवं लव जिहाद’ के बयान से दक्षिणी राज्य में विवाद पैदा हो गया है।
गोपी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘केंद्र सरकार प्रभावित समुदाय (इस मामले में) को अपनी चिंताओं से अवगत कराने का अवसर देगी। 2019 में ही गिरजाघर प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।’ मुख्यमंत्री के इस बयान की तरफ ध्यान दिलाने पर कि ‘नारकोटिक्स जिहाद’ को लेकर कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है, राज्यसभा के सदस्य ने कहा कि किसी भी पूर्व पुलिस प्रमुख ने अभी तक कैथोलिक पादरी द्वारा व्यक्त की गई चिंता को खारिज नहीं किया है।
‘कलियट्टम’ के अभिनेता ने कहा कि उनका रुख भी किसी समुदाय को क्षुब्ध करने का नहीं है, लेकिन जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सामाजिक बुराई की अनदेखी नहीं की जा सकती है। बता दें कि पिछले दिनों सत्तारूढ़ सरकार सीपीआई (एम) ने भी माना था कि शिक्षित लड़कियों को नारकोटिक्स की जाल में फंसाने की कोशिश हो रही है। पार्टी की बैठक में लव जिहाद और नारकोटिक्स जिहाद का मामला उठाया गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,209फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें