27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाआप सांसद के आरोप पर चंपत राय ने दिया करारा जवाब, कही...

आप सांसद के आरोप पर चंपत राय ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

Google News Follow

अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सपा नेता तेज नारायण पांडे पवन और आप सांसद संजय सिंह को करारा जवाब दिया है। चंपत राय ने सर्किट हाउस में आयोजित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरे सत्र की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग पर 100 साल से आरोप लगाए जा रहे हैं। हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगाए गए। जिसे जो आरोप लगाना है लगाए, हम लोग इससे परेशान नहीं होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट आरोपों पर कुछ नहीं कहना चाहता, आरोपों का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। चंपत राय ने आरोपों को राजनितिक प्रेरित बतायाऔर कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह जनता को गुमराह कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आप सांसद संजय सिंह और सपा नेता पवन पांडे ने ट्रस्ट पर आरोप लगाया है कि सस्ती जमीन को महंगे दामों में ख़रीदा गया है। इस आरोप पर, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऊपर लगे आरोप निराधार है। यह राम भक्तों के द्वारा दान किए गए पैसे का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप निराधार साबित होता है तो आरोप लगाने वालों पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। जबकि, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अगर इस मामले में आरोप गलत निकले तो 50 करोड़ रुपए के मानहानि का दावा उन पर करेंगे। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट किसी तरीके का घोटाला करेगा यह संभव ही नहीं है। इसकी जांच होने पर ही पता लगेगा लेकिन जो लोग गलत आरोप लगा रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें