28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियासीएम योगी आज ले सकते हैं बड़े फैसले, चुनाव आयोग ने भी...

सीएम योगी आज ले सकते हैं बड़े फैसले, चुनाव आयोग ने भी शुरू की तैयारी  

Google News Follow

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सीएम आदित्यनाथ योगी जुट गए हैं। सीएम योगी ने आज यानी सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें कुछ अहम नीतिगत फैसले लिए जा हैं। इसके अलावा रणनीति भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। उधर, चुनव आयोग भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी तेज कर दी है। यह बैठकें दोपहर 12 बजे से होंगी। लखनऊ से बाहर सभी मंत्रियों को तुरंत पहुंचने को कहा गया है। इसमें पंचायत चुनाव के जीतने से लेकर कोरोना काल में मंत्रियों के किए गए कामों को लेकर भी बात होगी। मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले व अपने विधानसभा क्षेत्र वाले जिलों का दौरा करने को कहा जा सकता है। माना जा रहा है कि मंत्रियों के विभागों के अधूरी विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराने, क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने  पर भी निर्देश दिए जा सकते हैं। इस साल कोरोना की दूसरी लहर में यह पहली कैबिनेट बैठक है। अभी तक यह बैठकें वर्चुअली हुआ करती थीं।

केंद्रीय चुनाव आयोग पत्र : इधर , चुनाव आयोग ने भी चुनाव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। इसी क्रम में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केन्द्रीय चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें राज्य के मतदान केन्द्रों पर प्रति पोलिंग बूथ वोटरों की संख्या कम किये जाने के बारे में सुझाव मांगा गया है। मतदान केन्द्र और पोलिंग बूथ की जांच पड़ताल और नये सिरे से पोलिंग बूथ तय करने का यह काम अगस्त तक चलेगा। उसके बाद सितम्बर से प्रदेश विधान सभा की वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो जाएगा जो दिसम्बर के अंत तक चलेगा। इस नयी वोटर लिस्ट में अब तक छूटे हुए वोटरों के अलावा पहली जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नये वोटर भी जोड़े जाएंगे। आगामी 15 जून को केन्द्रीय चुनाव आयोग ने देश भर के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की वर्चुअल् कान्फ्रेंस बुलाई है। हर साल होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देश में चुनाव सुधारों पर चर्चा होती है। वैसे तो यह बैठक नई दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय पर ही होती रही है। मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से इसे वर्चुटल आयोजित किया जा रहा है। इस कान्फ्र्रेंस में उ.प्र. के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल भी आनलाइन जुड़ेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें