22 C
Mumbai
Sunday, December 28, 2025
होमदेश दुनियाचंद्रयान-3 को चांद पर उतारने इसरो ने आज ही का दिन क्यों...

चंद्रयान-3 को चांद पर उतारने इसरो ने आज ही का दिन क्यों चुना, वजह जाने 

आज चंद्रयान- 3 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा।  

Google News Follow

Related

आज यानी 23 अगस्त भारत के लिए बड़ा और ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान-3 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा। जिसका केवल भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को भी इन्तजार है। सारी दुनिया की इस ओर निगाहें लगी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि चंद्रयान-3 बुधवार शाम को चांद के दक्षिण ध्रुव पर सुचारु रूप से लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरते ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। इससे पहले यह करिश्मा अमेरिका, रूस और चीन कर चुके हैं। ऐसे में एक सवाल सभी के मन में उठ रहें होंगे कि इसरो ने आज ही का दिन क्यों चुना तो आइये इसके बारे में जानते है।
दरअसल, चांद पर 14 दिन और 14 दिन रात होती है। 23 तारीख को सर्वोदय होने के कारण ऐसा किया गया। जिसकी वजह से लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान सोलर पैनल का उपयोग कर ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।वहीं, चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बारे में इसरो चीफ एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्रयान- 3 इस तरह से बनाया गया कि अगर सभी सेंसर फेल भी हो जाते हैं तो भी चंद्रयान-3 चन्द्रमा पर लैंडिंग करेगा। उनके अनुसार दोनों इंजन बंद होने के बाद भी लैंडिंग चंद्रयान-3 सक्षम होगा।
 वहीं, चंद्रयान-3 के चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए देश कई जगहों पर हवन यज्ञ और नमाज पढ़ी जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए राष्ट्रिय राजधानी में विशाल यज्ञ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के स्कूलों और मदरसों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें   

क्या फिर कांग्रेस के लिए “मनहूस” साबित होंगे मणिशंकर अय्यर?  

रेप से पहले बच्ची को ड्रग्स देता आरोपी, जाने प्रेमोदय खाखा कौन है?    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,564फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें