28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाखुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे

खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Google News Follow

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाट उद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।

सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए।

कपाट खुलते ही पूरा केदारनाथ धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आर्मी बैंड की धुनों के साथ इस दौरान केदरनाथ में हर हर महादेव के जयकारे गूँजते रहे। इस दौरान सीएम धामी केदरनाथ में मौजूद रहे। कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष अर्चना पूजा की गई। मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए। वहीं अब बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना के बाद सर्वथा सिद्धि योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम के कपाट 12.35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12.41 पर खोले गए। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा का शुभारंभ हो गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई।

ये भी देखें 

शिरडी साईं बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, मंदिर में भक्त अब फूल- माला ले जा सकेंगे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें