27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाChhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद...

Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद और दो घायल!

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक जवान शहीद और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-

जब तक रोहिंग्याओं को वापस नहीं भेज दिया जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे – मंगल प्रभात लोढ़ा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें