31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमदेश दुनियापंजाब के CM मान गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी, पहली पत्नी से...

पंजाब के CM मान गुरप्रीत कौर से करेंगे शादी, पहली पत्नी से हैं दो बच्चे  

Google News Follow

Related

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम मान अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। अब छह साल बाद मान गुरुवार को एक निजी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। गुरप्रीत कौर से सीएम मान रीति रिवाज से शादी करेंगे। इस शादी समारोह में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार शामिल होंगे। सीएम मान अपने सरकारी आवास पर शादी करेंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। बताते चलें कि मान की पहली शादी छह साल पहले टूट गई थी। उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे अमेरिका में रहते हैं। उनके दोनों बच्चे मार्च में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भगवंत मान की मां और बहन ने दुल्हन का चुनाव किया है।  भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। जबकि उनके बेटे दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अपनी मां के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। 2015 में भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारी राघव चड्ढा कर रहे हैं। राघव चड्डा पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में कहा जा रहा है कि वह सिख समुदाय से हैं। वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें   

सांसद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी ट्विटर हैंडल को अनफॉलो किया कर दिया   

आफत: कुल्लू में बादल फटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,961फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें