29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियासांसद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी ट्विटर हैंडल को अनफॉलो किया कर दिया ...

सांसद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी ट्विटर हैंडल को अनफॉलो किया कर दिया   

Google News Follow

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा काली देवी पर विवादित टिप्पणी के बाद पार्टी इससे पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद सांसद मोइत्रा ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। ‘काली पोस्टर’ फिल्म में हिन्दू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसको लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच टीएमसी की सांसद ने इस पर विवादित बयान देकर माहौल को और गरमा दिया।

सांसद मोइत्रा अब केवल टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को ही फॉलो कर रही हैं। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली उनके लिए मांस खाने वाली, शराब पीने वाली देवी हैं। मोइत्रा ने यह बात एक कार्यक्रम में कही थी। मोइत्रा ने कहा था कि जब आप सिक्किम जाते हैं, तो देखेंगे कि वहां देवी काली को व्हिस्की चढ़ाई जाती है।  लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश जाते हैं, और अगर आप उनसे कहते हैं कि आप देवी को ‘प्रसाद’ के रूप में व्हिस्की चढ़ाते हैं, तो वे इसे ईशनिंदा कहेंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने देवी काली पर महुआ मोइत्रा की टिप्पणी की निंदा की थी। टीएमसी ने कहा था कि महुआ मोइत्रा द्वारा की गई टिप्पणियां और देवी काली पर व्यक्त किया  गया उनका विचार व्यक्तिगत है। पार्टी का उससे कोई लेना देना नहीं है। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है। बता दें कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर में देवी काली की वेशभूषा में एक महिला को दिखाया गया है। जिसमें वह सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

आफत: कुल्लू में बादल फटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी  

शिवसेना MP की उद्धव से मांग, भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार का करें समर्थन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें