27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाआफत: कुल्लू में बादल फटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी  

आफत: कुल्लू में बादल फटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी  

Google News Follow
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मणिकर्ण घाटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। टूरिस्ट कैंप पूरी तरह से तबाह हो गया है। कई गांवों में पानी घुसने से कई घर बह गए हैं या काफी नुक्सान पहुंचा है। इसी तरह शिमला के धाली इलाके में मंगलवार शाम को भारी बारिश से भूस्खलन के कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। बादल फटने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

 

 बताया जा रहा है कि जब भूस्खलन हुआ तब लड़की सड़क के किनारे सो रही थी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं मलबे की चपेट आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल्लू में बादल फटने के कारण भारी बारिश हुई। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि बाढ़ के बीच छह लोग लापता हो गए हैं उनकी खोज की जा रही है।

एसपी शर्मा ने बताया कि  बाढ़ की वजह से सात घरों को काफी नुकसान हुआ है , जबकि तीन परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश की वजह से डैम के पानी को नहीं छोड़ा जा रहा है और लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है। वहीं पंजाब और हरियाणा के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होगी। बादल फटने की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। नदियों में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। पार्वती नदी का पानी कई घरों में घुस गया है। कई गांवों में  बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है।
ये भी पढ़ें 

हिंदुओं को रोजगार के लिए ‘हिंदू रोजगार डॉट कॉम’ जैसा उपक्रम आवश्यक!

ठाकरे की ‘मंडली’ की वजह से पैदा हुई यह स्थिति

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें