29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाबाल-बाल बचे सीएम भगवंत मान, नदी पार करते समय डगमगाई नाव

बाल-बाल बचे सीएम भगवंत मान, नदी पार करते समय डगमगाई नाव

भगवंत मान बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे।

Google News Follow

जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाव अचानक से अनियंत्रित हो गई। ज्यादा लोग सवार होने के कारण नाव जब पानी के बहाव के बीच पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल भी थे। लेकिन संत सीचेवाल ने एकदम से नाव को दोबारा फिर से नियंत्रण में कर लिया।

दरअसल मोटर बोट में जरूरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। जिस वजह से पानी में कुछ दूर चलते ही बोट ने काला धुंआ छोड़ना शुरू कर दिया था। तभी मोटर बोट अनियंत्रित हो गया। गनीमत यह रही कि पलटने से बच गया। इस घटना को देखकर दूर खड़े प्रशासनिक अधिकारी सदमे में आ गए। हालांकि बड़ी मुश्किल से मोटर बोट का ड्राइवर उसे दूसरी तरफ ले जाने में सफल रहा। तब कहीं जाकर मौके पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि सीएम मान जब बोट में सवार हुए तो उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए। लेकिन आमतौर पर जब भी सीएम या किसी बड़े नेता को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेना होता है तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटर बोट की पहले से अच्छी तरह चेकिंग की जाती है और देखा जाता है कि उसमें कितने लोगों को ले जाया जा सकता है। बावजूद इसके सीएम के साथ इतने ज्यादा लोगों को बोट में चढ़ने से क्यों नहीं रोका गया। इसको लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

ये भी देखें 

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को सितार भेंट की, फर्स्ट लेडी को पोचमपल्ली सिल्क की साड़ी

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, जानें रॉकेट लेडी रितु के टीचर्स और परिवार ने क्या कहा?

भारत का मून मिशन लॉन्च, 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करेगा चंद्रयान

BJP नेता की हत्या पर बिहार में संग्राम! पार्टी खटखटाएगी अदालत का दरवाजा 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें