28.1 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाचंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, जानें रॉकेट लेडी रितु के टीचर्स और परिवार ने...

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, जानें रॉकेट लेडी रितु के टीचर्स और परिवार ने क्या कहा?

रॉकेट लेडी रितु करिधाल मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं।

Google News Follow

Related

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली रितु करिधाल, जिसे आज पूरा विश्व रॉकेट लेडी के नाम से पुकार रहा है। इसी महिला वैज्ञानिक के नेतृत्व में ही चंद्रयान-3 अपने पथ पर बढ़ चला है। रितु की इस उपलब्धि पर जहां पूरा देश उसे बधाई दे रहा तो उसके स्कूल का स्टॉफ गौरवांवित हो रहा है। वहीं टीचर्स के मुताबिक जब भी कोई खाली पीरियड होता, वह चुपचाप एसेंबली ग्राउंड में चली जाती और वहीं बैठकर आसमान को निहारा करती थी। उन्हीं दिनों उसने अपना लक्ष्य सबको बता दिया था।

महिला वैज्ञानिक रितु की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एक प्राइवेट स्कूल से हुई। उसकी टीचर्स बताती हैं कि रितु कोई साधारण लड़की नहीं थी। टीचर्स के मुताबिक रितु ने ना केवल अपने परिवार का बल्कि अपने स्कूल और अपने देश का नाम भी रोशन किया है।

रितु के परिवार से बातचीत के दौरान उसके भाई ने बताया कि मेरी बहन की शुरू से ही इन सब चीजों में रुचि थी। और वह पढ़ाई में बहुत तेज थी। जब हम लोग खेलने के लिए जाया करते थे तो वह पापा से कहती थी कि उसे किसी साइंस लैब में जाना है। उसे नई नई चीजें देखना और नई नई चीजों का एक्सपेरिमेंट करना पसंद था।

ये भी देखें 

स्वतंत्रता दिवस के बाद देश को मिलेगा तोहफा, 40 दिन के सफर पर चंद्रयान-3 

BJP नेता की हत्या पर बिहार में संग्राम! पार्टी खटखटाएगी अदालत का दरवाजा 

PM मोदी ने पेरिस में प्रवासी भारतीयों कहा- फ्रांस आना, घर आने जैसा

‘मिशन चंद्रयान-3’ का काउंटडाउन शुरू, इस रॉकेट की क्या खासियत है

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें