30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी ने काबुल नदी से आये जल से रामजन्म भूमि का 'जल...

CM योगी ने काबुल नदी से आये जल से रामजन्म भूमि का ‘जल अभिषेक’ किया 

Google News Follow

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी ने काबुल से आये जल को लेकर अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी ने अयोध्या में रामजन्म भूमि का ‘जल अभिषेक’ करने के बाद कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आज यहां गंगा और काबुल नदी (अफगानिस्तान) का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

बता दें कि अयोध्या आने से पहले लखनऊ में सीएम योगी ने प्रेस वार्ता में बताया था कि काबुल नदी का यह जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान की एक बालिका ने भेजा है। उसने पीएम से आग्रह किया है कि इस जल से भगवान राम की जन्मभूमि का अभिषेक किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि मैं उस बेटी और उसके परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए ये कदम उठा रहा हूं। अफगानिस्तान में इतने उथल-पुथल के बाद भी लोग अपनी संस्कृति को नहीं भूले हैं। राम जन्मभूमि को गंगा जल के साथ काबुल नदी के जल को भी समर्पित किया जाएगा। योगी ने कहा कि काबुल की एक बालिका यदि जल भेजती है तो ये अभिनंदनीय है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें