30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादीपोत्सव पर CM योगी का बड़ा ऐलान, होली तक मिलेगा फ्री राशन ...

दीपोत्सव पर CM योगी का बड़ा ऐलान, होली तक मिलेगा फ्री राशन    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया। कोरोना काल में शुरू की गई मुक्त राशन योजना को होली तक बढ़ा दिया गया है। इससे 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इस बार चावल गेहूं के साथ दाल , तेल और नमक भी दिया जाएग।

PMJKY मुफ्त राशन योजना को होली तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को हर महीने मिलेगा। साथ ही सीएम योगी ने कहा, फ्री राशन योजना में मिलने वाला गेहूं और चावल के साथ-साथ अब दाल, तेल और नमक भी बांटा जाएगा। दिवाली पर सीएम योगी की इस घोषणा से लोगों में खुशी है। बता दें कि कोरोना काल के दौरान शुरू हुए राशन वितरण में 122 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्‍न बांटा गया। यूपी सरकार की ओर से 2339556.740 मीट्रिक टन व पीएमजीकेएवाई में 9853889.085 मीट्रिक टन राशन बांटा जा चुका है। प्रदेश में करीब 33705755 राशन कार्ड धारक हैं। प्रदेश सरकार ने 80 हजार कोटेदारों के माध्‍यम से राशन हर गरीब व बेसहारा लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चार चरणों में राशन वितरण किया गया। इसमें प्रथम चरण में अप्रैल से जून 2020 में 140603565 लाभार्थियों को 2085003 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित किया गया। इसी तरह दूसरे चरण में जुलाई से नवंबर 2020 में 3536373.863  मीट्रिक टन गेहूं व चावल का वितरित किया गया। तीसरे चरण मई व जून 2021 में 14 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 1413984.816 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित किया गया। सरकार की ओर से जुलाई से अक्तूबर में अब तक 96 प्रतिशत लाभार्थियों तक फ्री राशन पहुंचाने का काम किया। चार महीने में सरकार की ओर से 2818527.091 मीट्रिक टन खाद्यान्‍न लोगों तक पहुंचाया।

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 31 साल पहले अयोध्या में रामभक्तों और कार सेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। जय श्रीराम का जाप करना और राम मंदिर के समर्थन में आवाज उठाना आपराध माना जाता था। उन्होंने कहा कि अगली बार जब कार सेवा होगी, तो भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की बारिश की जाएगी। राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 2023 तक पूरा कर मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।बता दें कि सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी भी अयोध्या पहुंचे।
जहां उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश के CM ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है। उन्होंने कहा कि 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है। इस दौरान वियतनाम, केन्या और त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूत अयोध्या में दिवाली समारोह के दौरान भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और देवी सीता के किरदार निभाने वाले कलाकारों का ‘राजतिलक’ किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें