31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासीएम योगी ने मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण योजना की शुरुआत की   

सीएम योगी ने मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण योजना की शुरुआत की   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर  शनिवार को लखनऊ स्थित ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम’ में ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर छात्रों की एक करोड़ मुफ्त टैबलेट स्मार्टफोन वितरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भले हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी बातें आज भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि बिना सिंद्धांत की राजनीति मौत के फंदे के समान है। उन्होंने आगे आगे कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए जीता है। उसका जीवन प्रेरणाप्रद होता है।

उन्होंने कहा कि टैबलेट के साथ मुफ्त में इंटरनेट और कंटेंट की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 60,000 युवाओं को टैबलेट दिया जा चूका है। सीएम योगी ने ऐसे ही कार्यक़म आयोजित कर डिजिटल क्रांति को गांव- गांव पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारी नियुक्ति में भाई भतीजावाद का बोलबाला था।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी निकलने पर एक परिवार के लोग या कुछ लोग वसूली के लिए निकल पड़ते थे। उन्होंने इससे महाभारत के कौरव से जोड़ते हुए कहा कि कोई  मामा, कोई शकुनि मामा तो कोई भाई, भतीजा निकलता था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने रामप्रसाद बिस्मिल, स्वामी विवेकानंद, गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि  को याद किया।

ये भी पढ़ें

गोवा में ममता को झटका, 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप     

क्या उत्तर प्रदेश का चुनाव टलेगा? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया यह जवाब    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें