29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियागोवा में ममता को झटका, 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा...

गोवा में ममता को झटका, 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप     

TMC पार्टी एमजीपी के साथ मिलकर गोवावासियों को बांटने का काम कर रही

Google News Follow

वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गोवा में जोरदार झटका लगा है। टीएमसी के पांच नेताओं ने गोवा में ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है। नेताओं का कहना है कि प्रशांत किशोर की कंपनी गोवा के लोगों को बेवकूफ बना रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी एमजीपी के साथ मिलकर गोवावासियों को बांटने का काम कर रही है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं ने ममता बनर्जी को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व विधायक लावू मामलातदार के अलावा चार और नेता शामिल हैं। जिसमें राम मांडरेकर, किशोर परवार, कोमल परवार और सुजय मलिक हैं।

इस्तीफा टीएमसी नेताओं ने कहा कि पार्टी गोवा के लोगों को बेवकूफ बना रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जब ममता सरकार बंगाल में महिलाओं का विकास नहीं कर पाई तो यहां के लोगों का कैसे विकास करेगी। नेताओं का कहना है कि टीएमसी जिस गृह लक्ष्मी योजना को गोवा में लागू कर यहां की महिलाओं को 5000 हजार देना का वादा की है। उस योजना के तहत बंगाल में महिलाओं का विकास करने में नाकाम रही है। तो  गोवा की महिलाओं  का इस योजना के तहत कैसे विकास हो सकता है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से गठबंधन कर गोवा को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। नेताओं ने टीएमसी और एमजीपी पर  हिन्दू और कैथोलिक वोटों का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने दें।

ये भी पढ़ें

क्या उत्तर प्रदेश का चुनाव टलेगा? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया यह जवाब    

OMICRON का डर: UP-MP में नाइट कर्फ्यू ,क्या टलेगा 5 राज्यों का चुनाव?    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें