30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की, कही यह बात....

संजय राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की, कही यह बात….

'सबका साथ, सबका विकास' का नारा सही मायने अटल बिहारी वाजपेयी पर की सूट करता है

Google News Follow

शिवसेना नेता संजय राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि जवाहर लाल नेहरू के बाद देश के वे दूसरे नेता हैं जिन्हें सभी ने सराहा है। उनका हर जगह सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा सही मायने अटल बिहारी वाजपेयी पर की सूट करता है। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था।

संजय राउत ने कहा कि, भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन के लिए महती भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा अटल बिहारी वाजपेयी पर सही है। उनका सम्मान सभी दल के नेता करते थे।

शिवसेना नेता राउत ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्हें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा सराहना मिली। उन्होंने कहा कि देश हर हिस्से में उनका सम्मान हुआ। चाहे नागालैंड हो या पुंडुचेरी उनको सभी लोग प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी दो स्तम्भ थे। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को देश भर में खड़ा करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें

नए साल के जश्न पर नहीं चढ़ेगा रंग, बीएमसी ने लगाया बैन      

देशभर में ओमीक्रॉन के 415 मामले, महाराष्ट्र में 108 पहुंचा आंकड़ा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें