29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमबॉलीवुडमहाभारत के भीम प्रवीण कुमार ने पंजाब सरकार से की यह मांग

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार ने पंजाब सरकार से की यह मांग

सोबती की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने पर पेंशन देने की लगाई गुहार  

Google News Follow

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अमृतसर के प्रवीण कुमार सोबती की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने पर पंजाब सरकार पेंशन की मांग की। बता दें कि प्रवीण कुमार सोबती डिस्कस थ्रो खिलाड़ी रह चुके हैं और सबसे ज्यादा मेडल भी जीत चुके हैं। उनहोंने कॉमनवेल्थ में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि पंजाब की सभी सरकारों से उनकी शिकायत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जितने भी खिलाड़ी एशियन गेम्स में खेलते हैं या पदक जीतते हैं उन्हें सरकार पेंशन देती है, लेकिन मुझे इससे वंचित किया गया है। फिलहाल प्रवीण की उम्र 76 साल है और उनकी सेहत ठीक नहीं है और हमेशा तबीयत ख़राब रहती है। जिसकी वजह से उनकी माली हालत ठीक नहीं है।

प्रवीण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां उन्हें खूब दूध घी खिलाती जिससे उनकी शरीर भारी भरक हो गई। जिससे देखते हुए स्कूल के हेडमास्टर ने मुझे खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने 1966 में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले। जमैका के किंग्स्टन में खेले गए  कॉमनवेल्थ गेम्स उन्होंने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता,1966 और 1970 आयोजित  एशियन गेम्स के दोनों प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1974 में ईरान के तेहरान में खेले गए एशियन गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका सेलेक्शन बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट के पद पर हो गया। इसके बाद उनको एक संदेश आया कि बीआर चोपड़ा भीम के किरदार के लिए उनसे मिलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे बीआर चोपड़ा से मिले तो उन्होंने कहा कि मिल भीम गया। प्रवीण कुमार सोबती 50 ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

जैकलीन की भूमिका संदिग्ध! क्या बनेगी फर्नांडिस-सुकेश पर फिल्म?     

गुलाबराव पाटिल ने मांगी माफ़ी तो हेमा मालिनी ने कही यह बात….

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें