30 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के बाद की दो बड़ी...

CM योगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के बाद की दो बड़ी घोषणाएं, जानें

टोक्यो ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत,गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को दो करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ की इनामी राशि दी गई। सरकार दो खेलों को गोद लेने की घोषणा

Google News Follow

लखनऊ। सीएम योगी ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के हर जिले से 75 खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य सरकार ने जाइलिन थ्रो में  गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ की इनामी राशि दी गई। इस दौरान सरकार ने दो खेलों को गोद लेने और मेरठ में मेजर ध्यानचंद जे नाम पर विश्व विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।

दो खेलों को गोद लेगी सरकार: समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व करने का मौका है जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने ओलंपिक के अब तक के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को चेक देकर सम्मानित किया गया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय बनाएगी। इसके अलावा, प्रदेश दो खेलों को गोद लेगी जिनका अगले 10 वर्षों तक वित्त पोषण किया जाएगा। इसमें एक कुश्ती है और दूसरा कोई अन्य खेल होगा। लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना की जाएगी।
नीरज चोपड़ा को दो करोड़ का चेक:  पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, महिला हॉकी की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। मुक्केबाज लवलीना ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास था कि गोल्ड मेडल जीतें पर इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के लिए कहा कि खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें