उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी इस बिल का समर्थन करना चाहिए, यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, जब महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जाता है, तो वह आगे जाकर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी आबादी की चिंता करते हैं और अनेक ऐसी योजनाएं लेकर आए हैं, जिनमें महिलाओं को सीधे लाभ मिला। अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने की तरफ बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री की सोच है कि देश तरक्की तभी करेगा जब सभी लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में बढ़ता देश, हर बेटी और हर बहन को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने की ओर एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। 16 अप्रैल का दिन देश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक नई आशा, नया विश्वास और नए अधिकारों का प्रतीक बनेगा।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से लगातार महिला-केंद्रित योजनाएं लाईं और नीतियां बनाईं, बहुत सारे कार्यक्रम बनाए, जो सिर्फ महिलाओं के लिए थे। पीएम मोदी का संदेश स्पष्ट है कि महिला आरक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। भारत का लोकतंत्र तभी पूर्ण होगा, जब उसकी विधानसभाओं और संसद में नारी शक्ति की आवाज और मजबूत होगी।
असम में बंपर वोटिंग, 3 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान, केरल और पुडुचेरी छूटे पीछे
