30 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमदेश दुनियाअधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफ़ी  

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफ़ी  

Google News Follow

Related

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पत्र लिखकर माफ़ी मांग ली है। उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी के लिए आलोचना होने पर अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा और माफी मांगी। बता दें कि इस मामले पर खूब विवाद हुआ था, बीजेपी नेता सोनिया गाँधी तक का इस्तीफा मांगा था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पत्र मैं अपनी स्थिति का वर्णन करने के लिए गलती से गलत शब्द का इस्तेमाल करने के लिए खेद व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान से फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

बता दें कि चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहा था जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद संसद में विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणी को लेकर संसद में भाजपा सांसदों ने आलोचना की थी। जिसमे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण शामिल थीं। इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चौधरी की टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की थी। जिस पर सोनिया गांधी भड़क गई थी। इस मामले को लेकर सोनिया गांधी और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी  में जमकर कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस को एक और झटका: ईरानी की बेटी से जुड़े आरोप वाला ट्वीट हटाओ 

महाराष्ट्र सरकार में शिंदे गुट को मिल सकता 16 मंत्री पद, बीजेपी के 25

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,012फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें